-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

महुली थाने में तहसीलदार की अध्यक्षता में ‘थाना समाधान दिवस’ आयोजित, मौके पर टीम भेजकर निपटाए गए मामले

शनिवार, 14 फ़रवरी 2026, फ़रवरी 14, 2026 WIB Last Updated 2026-02-14T09:46:44Z
दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 
महुली, संत कबीर नगर: संत कबीर नगर जिले के महुली थाने में आज दिनांक 14 फरवरी 2026 को 'थाना समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार धनघटा की अध्यक्षता एवं थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पांडेय की उपस्थिति में क्षेत्र से आए पीड़ितों की विभिन्न समस्याओं को सुना गया।
समाधान दिवस के दौरान मुख्य रूप से जमीनी विवाद और आपसी मनमुटाव से जुड़े प्रकरण सामने आए। तहसीलदार महोदय ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके त्वरित और विधिक निस्तारण के निर्देश दिए। कई मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने मौके पर ही राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम रवाना की।  थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पांडेय ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की समस्याओं का मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना हमारी प्राथमिकता है। इसी क्रम में लेखपालों और पुलिस कर्मियों की टीम को विवादित स्थलों पर भेजकर हकीकत जानने और नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान राजस्व विभाग के लेखपाल, पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में फरियादी मौजूद रहे।
Comments

Tampilkan

  • महुली थाने में तहसीलदार की अध्यक्षता में ‘थाना समाधान दिवस’ आयोजित, मौके पर टीम भेजकर निपटाए गए मामले
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular