-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

ग्रामीण प्रतिभा की उड़ान: द कोटा ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने 10वीं बोर्ड में फिर लहराया परचम

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026, अप्रैल 17, 2026 WIB Last Updated 2026-04-17T11:43:12Z
ग्रामीण प्रतिभा की उड़ान: द कोटा ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने 10वीं बोर्ड में फिर लहराया परचम


दैनिक शाक्य समाचार 
प्रमोद सिन्हा 

गाजीपुर/नन्दगंज। शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से उभर रहे द कोटा ग्लोबल स्कूल, बाघी ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों से क्षेत्र में पहचान मजबूत की है। महज चार वर्षों में विद्यालय ने जिस तरह सफलता की नई इबारत लिखी है, वह न केवल सराहनीय है बल्कि ग्रामीण शिक्षा के लिए प्रेरणास्रोत भी बनता जा रहा है। इस वर्ष भी 10वीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक प्राप्त किए हैं।
रिजल्ट घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सफल विद्यार्थियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां टॉपर छात्रों का तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अभिभावकों और बच्चों के चेहरों पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी।
विद्यालय की प्रिंसिपल पूनीता सिंह खुश्बू ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि, “ग्रामीण परिवेश में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल सही दिशा और मार्गदर्शन की होती है। आज गांव के बच्चे टॉप कर यह साबित कर रहे हैं कि वे किसी से कम नहीं हैं।”
कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन अभय नाथ यादव की उपस्थिति विशेष रही। छात्रों ने उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। वहीं विद्यालय के प्रबंधक सुजीत कुमार ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “यह सफलता अंत नहीं बल्कि एक नई शुरुआत है। आगे की राह और अधिक मेहनत की मांग करती है, लेकिन सही दिशा में निरंतर प्रयास सफलता सुनिश्चित करता है।”
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विद्यालय का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को कम शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे डॉक्टर, इंजीनियर बनकर देश सेवा में योगदान दे सकें।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। पूरे परिसर में जश्न का माहौल रहा और हर ओर सफलता की गूंज सुनाई देती रही।
Comments

Tampilkan

  • ग्रामीण प्रतिभा की उड़ान: द कोटा ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने 10वीं बोर्ड में फिर लहराया परचम
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular