-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

फॉर्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसान योजनाओं से होंगे वंचित बीडीओ

गुरुवार, 16 अप्रैल 2026, अप्रैल 16, 2026 WIB Last Updated 2026-04-16T15:54:24Z
फॉर्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसान योजनाओं से होंगे वंचित बीडीओ


दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 


संतकबीरनगर - नाथनगर ब्लॉक में चल रहे फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है खंड विकास अधिकारी बीडीओ नाथनगर कुलदीप कुमार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिन किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं बनेगी वे भविष्य में सभी शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं
गुरुवार को बीडीओ कुलदीप कुमार ने ब्लॉक क्षेत्र के करीब एक दर्जन ग्राम पंचायतों का दौरा कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया इस दौरान उन्होंने रतनपुर हरपुर घोरहट और बेलराई समेत कई गांवों में पहुंचकर संबंधित कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए सिक्टहा गांव में पंचायत भवन पर आयोजित चौपाल के दौरान बीडीओ ने अभियान में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी उन्होंने कहा कि लेखपाल पंचायत सचिव और पंचायत सहायक की भूमिका इस अभियान में बेहद महत्वपूर्ण है और सभी को टीम बनाकर युद्ध स्तर पर कार्य करना होगा
बीडीओ ने निर्देश दिया कि 30अप्रैल तक हर हाल में फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया जाए साथ ही किसानों से भी अपील की कि वे समय रहते अपनी रजिस्ट्री कराकर भविष्य में योजनाओं के लाभ से वंचित होने से बचें
चौपाल के दौरान कुछ किसानों ने आधार कार्ड और राजस्व अभिलेखों में नाम में अंतर की समस्या उठाई जिस पर बीडीओ ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराने का आश्वासन दिया इस मौके पर पंचायत सचिव धर्मेंद्र यादव विश्राम यादव ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार लेखपाल पंचायत सहायक सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे
Comments

Tampilkan

  • फॉर्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसान योजनाओं से होंगे वंचित बीडीओ
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular