दैनिक शाक्य समाचार
प्रमोद कुमार
बदायूं/अलापुर, 26 जून 2026 थाना अलापुर क्षेत्र से लापता हुई 4 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची का मेडिकल परीक्षण और काउंसलिंग कराकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*क्या है मामला:* दिनांक 25.06.2026 को रात लगभग 9:00 बजे थाना अलापुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाने पर सूचना दी कि उनकी 4 वर्षीय नातिन कहीं चली गई है और काफी ढूंढने पर भी नहीं मिल रही है।
*पुलिस की तत्काल कार्रवाई:* सूचना मिलते ही थाना अलापुर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। प्रकरण में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर बच्ची की बरामदगी के लिए टीमें गठित की गईं।
*सुबह 4 बजे मिली बच्ची:* प्रभारी निरीक्षक थाना अलापुर के नेतृत्व में टीम ने रातभर सर्च अभियान चलाया। सार्थक प्रयासों के बाद प्रातः 4:00 बजे बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया।
*मेडिकल और काउंसलिंग:* बरामदगी के बाद बच्ची को महिला जिला चिकित्सालय बदायूं भेजकर प्राथमिक उपचार और परिजनों के समक्ष मेडिकल परीक्षण कराया गया। बच्ची के मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के दृष्टिगत आवश्यक काउंसलिंग भी कराई गई।
*आगे की कार्रवाई:* पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट तथा अन्य जरूरी साक्ष्य एकत्र कर आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले की विवेचना प्रचलित है।