-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सहसवान नगर में हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन

गुरुवार, 15 जनवरी 2026, जनवरी 15, 2026 WIB Last Updated 2026-01-15T12:58:09Z
हिन्दू एकता सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का दिया गया संदेश
कौटिल्य का भारत

दैनिक शाक्य समाचार 
प्रमोद कुमार

 बदायूं के सहसवान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सहसवान नगर में हिन्दू समाज की एकता सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन सहसवान नगर  नयागंज बस्ती में किया गया सम्मेलन में बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक मातृशक्तियां एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे आयोजन का उद्देश्य हिन्दू समाज को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारे को मजबूत करना तथा सनातन परंपराओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री हर्षित उपाध्याय जी ( कथावाचक ) ने अपने प्रेरक उद्बोधन में हिन्दू समाज को संगठित रहने सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करने और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि समाज में सांस्कृतिक चेतना का जागरण और सामाजिक एकता का विस्तार ही ऐसे आयोजनों का मूल उद्देश्य है मुख्य वक्ता डॉ राम शंकर( प्रांत सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत ) ने कहा कि हिन्दू समाज को जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर सामाजिक सद्भाव की भावना विकसित करनी चाहिए विकसित करना ही संघ का ध्येय है सम्मेलन की अध्यक्षता स्वामी धर्मदेव ने की विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती चारू देवी उपस्थित रहीं मंच संचालन नरेंद्र सनातनी ने किया  सम्मेलन का समापन वंदे मातरम् एवं भारत माता की आरती के साथ हुआ।
Comments

Tampilkan

  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सहसवान नगर में हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular