-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

मकर संक्रांति पर भी धरने पर डटे रहे भाकियू चढूनी कार्यकर्ता

गुरुवार, 15 जनवरी 2026, जनवरी 15, 2026 WIB Last Updated 2026-01-15T13:03:00Z
दैनिक शाक्य समाचार 
प्रिंस पटेल 
बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मालवीय आवास ग्रह पर आठवें दिन भी मकर संक्रांति में भी धरने पर डटे रहे।भाकियू कार्यकर्ता भगवान दास एवं प्रेमवती की ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा को हटवाने के लिए 8 दिन से मालवीय आवास ग्रह पर भाकियू चढूनी धरना दे रही है। पिछले दिनों तहसीलदार सदर के हस्तक्षेप से कार्यकर्ताओं में न्याय की उम्मीद जागी। लेकिन अब भी न्याय की उम्मीद में भाकियू कार्यकर्ता लगातार धरना दे रहे हैं। प्रशासन द्वारा कोई दिलचस्पी न लेने के चलते मकर संक्रांति का त्यौहार पर भी कार्यकर्ता धरने पर डटे रहे।इधर जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा प्रशासन अगर सक्रियता दिखाए तो मामले का निस्तारण एक दिन में हो सकता है। प्रशासन इसी तरह लापरवाही बरतता रहा तो धरना आगे भी जारी रहेगा। हम पीड़ित को इंसाफ दिलाने के लिए अंतिम सांस लेने तक धरने पर डटे रहेंगे।इस मौके पर जिला महासचिव बीईशु दास, ज़िला प्रभारी कृष्ण अवतार शाक्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आरिफ़ रज़ा, नगर उपाध्यक्ष नूरुद्दीन अंसारी, भगवान दास, प्रेमवती, रामेश्वर, कल्लू, आराम सिंह, राम सिंह, आदि लोग धरने पर रहे।
Comments

Tampilkan

  • मकर संक्रांति पर भी धरने पर डटे रहे भाकियू चढूनी कार्यकर्ता
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular