-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को महुली पुलिस ने दिलाए 90 हजार रुपये वापस

गुरुवार, 28 मई 2026, मई 28, 2026 WIB Last Updated 2026-05-28T12:43:01Z
साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को महुली पुलिस ने दिलाए 90 हजार रुपये वापस


दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 


संतकबीरनगर - जनपद में चलाए जा रहे क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत थाना महुली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को 90 हजार रुपये की धनराशि वापस कराकर बड़ी राहत दिलाई है साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना महुली की साइबर क्राइम हेल्प डेस्क टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की प्राप्त जानकारी के अनुसार महुली निवासी अनिल उपाध्याय ने शिकायत दर्ज कराई थी कि फरवरी 2026 में उनके खाते से साइबर ठगी के माध्यम से धनराशि ट्रांसफर हो गई थी शिकायत मिलते ही थाना महुली पुलिस हरकत में आई और साइबर क्राइम हेल्प डेस्क ने मामले की जांच शुरू कर आवश्यक कार्रवाई की
थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम के सतत प्रयास और त्वरित समन्वय का परिणाम रहा कि 27 मई 2026 को पीड़ित के खाते में 90000 हजार रुपये की धनराशि सफलता पूर्वक वापस करा दी गई जिससे पीड़ित और उसके परिवार ने राहत की सांस ली
धनराशि रिकवर कराने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनुज यादव कांस्टेबल अंकित पटेल कांस्टेबल सोनू यादव एवं महिला कांस्टेबल कमलेश कुमारी शामिल रहीं पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक कॉल या संदेश पर विश्वास न करें तथा बैंक खाते ओटीपी पासवर्ड या यूपीआई पिन जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें पुलिस ने कहा कि सावधानी ही सुरक्षा है
Comments

Tampilkan

  • साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को महुली पुलिस ने दिलाए 90 हजार रुपये वापस
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular