पूरी अक़ीदत के साथ मनाया गया बकरीद का त्यौहार पुलिस प्रशासन का मिला भरपूर सहयोग
दैनिक शाक्य समाचार
प्रमोद सिन्हा
गाजीपुर 28 मई, 2026 ईदुज्जुहा (बकरीद) के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृण बनाये रखने के दृष्टिगत आज विशेश्वरगंज चौराहे के पास की मंजिद पर नमाज अदा शान्ति पूर्णक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा के उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पढ़ी जाने वाली नमाज स्थल विशेश्वरगंज चौराहे पर कैम्प लगाकर नमाज की अन्तिम समय तक रहे जिसमें आये हुए प्रबुद्धजन से मुलाकात कर हाल चाल पूछते रहे एवं लगातार शान्ति व्यवस्था हेतु सभी से अपील करते रहे। नमाज शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें उपस्थित बच्चो को चाकलेट देकर ईदुज्जुहा (बकरीद) की बधाई दी। उन्होने जनपद के सभी जनपद वासियों से अपील किया है कि ईदुज्जुहा (बकरीद) के त्यौहार को खुशी पूर्वक आपस में मिल जुल कर मनाये। पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों द्वारा नमाज़ के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए ईदुज्जुहा (बकरीद) की नमाज़ को सकुशल सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 देव सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी शहर एवं ग्रामीण, अधि0अभि0 नगर पालिका परिषद गाजीपुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, प्रबुद्धजन के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी, पुलिस बल के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।