दैनिक शाक्य समाचार
सोमवीर
SSP बदायूं के निर्देश पर हुई कार्रवाई, सभी आरोपी कोर्ट में पेश
इस्लामनगर/बदायूं, 27 जून 2026 थाना इस्लामनगर क्षेत्र में टेंपो और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद दो पक्षों में हुए विवाद व पथराव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना इस्लामनगर पुलिस ने 9 आरोपियों को घटना में प्रयुक्त 4 डंडों सहित गिरफ्तार कर लिया है। सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*SSP के आदेश पर कार्रवाई:* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया के निर्देश व क्षेत्राधिकारी बिल्सी श्री आलोक सिद्धू के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
*27 जून को हुई गिरफ्तारी:* प्रभारी निरीक्षक इस्लामनगर की अगुवाई में आज दिनांक 27.06.2026 को थाना पुलिस ने मु0अ0सं0 163/2026 धारा 190/191(2)/115(2)/109(1)/121(1)/125/351(3)/352 बीएनएस व 7 सीएल एक्ट से संबंधित वांछित 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
*गिरफ्तार आरोपी:*
1. मौ0 राजू पुत्र कल्लू कुरैशी
2. बब्लू पुत्र कल्लू कुरैशी
3. फारुख पुत्र कल्लू कुरैशी
4. यावर पुत्र मल्लू
5. समशाद पुत्र दिलशाद
6. इरशाद पुत्र दिलशाद
7. फारुख पुत्र हबीब
8. याकूब पुत्र हबीब
9. अजीम कुरैशी पुत्र शरीफ कुरैशी
_सभी निवासी: मौ0 कुरैशियान, मछली बाजार, कस्बा व थाना इस्लामनगर, जनपद बदायूं_
*बरामदगी:* पुलिस ने घटना में प्रयोग किए गए 04 अदद डंडे भी बरामद किए हैं।
*आपराधिक इतिहास:* गिरफ्तार आरोपियों में मौ0 राजू पर 13G एक्ट, जबकि फारुख पुत्र हबीब व याकूब पुत्र हबीब पर मारपीट की धाराओं में पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। शेष आरोपियों पर वर्तमान मुकदमा दर्ज है।
*पुलिस टीम:* गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 सनी चौधरी मय पुलिस टीम शामिल रही। सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।