-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

बिसौली: ग्राम भानपुर में 'मुखिया जी कोल्ड स्टोरेज' का भव्य शुभारंभ, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने दी शुभकामनाएं!!

रविवार, 8 फ़रवरी 2026, फ़रवरी 08, 2026 WIB Last Updated 2026-02-08T12:24:48Z
दैनिक शाक्य समाचार 
वीर सिंह शाक्य 
बिसौली (बदायूं): क्षेत्र के किसानों को राहत देने और कृषि उत्पादों के सुरक्षित भंडारण की दिशा में एक नया अध्याय जुड़ गया है। बिसौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भानपुर में नवनिर्मित 'मुखिया जी कोल्ड स्टोरेज' का औपचारिक शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने कोल्ड स्टोरेज पहुंचकर स्वामी प्रदीप शर्मा (पूर्व प्रधान) एवं रोहिताश शर्मा को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई दी। विधायक जी ने कोल्ड स्टोरेज की आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया और कहा कि इस नए केंद्र के खुलने से स्थानीय किसानों को अपनी फसल, विशेषकर आलू, के उचित भंडारण के लिए अब दूर नहीं भटकना पड़ेगा। इससे क्षेत्र के कृषि विकास को नई गति मिलेगी। कोल्ड स्टोरेज के स्वामी प्रदीप शर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि यह संस्थान किसानों की सेवा और उनकी उपज को सुरक्षित रखने के लिए सदैव तत्पर रहेगा। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और स्थानीय किसान मौजूद रहे, जिन्होंने इस नई पहल का स्वागत किया।
Komentar

Tampilkan

  • बिसौली: ग्राम भानपुर में 'मुखिया जी कोल्ड स्टोरेज' का भव्य शुभारंभ, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने दी शुभकामनाएं!!
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज