-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

बदायूं-बिसौली रोड पर दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत

सोमवार, 2 फ़रवरी 2026, फ़रवरी 02, 2026 WIB Last Updated 2026-02-02T10:55:37Z
दैनिक शाक्य समाचार 
वीर सिंह शाक्य 
बिसौली (बदायूं): सोमवार दोपहर बदायूं-बिसौली मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें रोडवेज बस और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की जान चली गई। हादसा रेहड़िया पुलिस चौकी के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल बस के नीचे फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई, जिससे बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
आधार कार्ड से हुई पहचान
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए आदर्श कुमार (पुत्र राजवीर सिंह) के रूप में हुई है। वह वजीरगंज के हतरा रोड वार्ड न0 08 का निवासी बताया जा रहा है। बस चालक हुआ फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोडवेज बस काफी तेज रफ्तार में थी। भिड़ंत के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Komentar

Tampilkan

  • बदायूं-बिसौली रोड पर दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज