Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

मदन लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने 2023_ 2024 परीक्षाओं का किया स्वागत बताया विद्यालय के छात्रों ने प्रदेश में लहराया परचम

शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023, दिसंबर 08, 2023 WIB Last Updated 2025-12-20T02:02:16Z
रिपोर्ट महेंद्र पाल 
बिसौली:मदन लाल इण्टर कॉलेज बिसौली के प्रधानाचार्य डॉ0 एन पी सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा सत्र 2023-2024 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडियट बोर्ड परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं 22 फरवरी, 2024 से प्रारंभ होकर 09 मार्च, 2024 तक चलेंगी। उन्होंने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार शिक्षण कार्य कराया गया है। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडियट की कक्षाओं का लगभग 95% पाठ्यक्रम पूर्ण हो गया है। 


बोर्ड परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए। अध्यापकों द्वारा विषयों का अभ्यास कार्य भी कराया जा रहा है। उन्होंनें अभिभावकों से  छात्रों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह किया है। उन्होंने आगे बताया कि हमें पूर्ण विश्वास है कि विद्यालय के छात्र  इस बार बोर्ड परीक्षाओं में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। कई छात्र केवल जनपद स्तर पर ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर पर ही अपना स्थान बनाएंगे। उन्होंने बताया कि  विद्यालय के छात्रों ने जनपद एवं राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहराकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।उन्होंने सभी छात्रों को कठिन परिश्रम से सतत अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने हेतु प्रेरित किया।

दैनिक शाक्य समाचार
संपादक
पुनीत कुमार शाक्य
8979781721

Komentar

Tampilkan

  • मदन लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने 2023_ 2024 परीक्षाओं का किया स्वागत बताया विद्यालय के छात्रों ने प्रदेश में लहराया परचम
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज