दैनिक शाक्य समाचार
लखनऊ। चौरसिया समाज के मान, सम्मान और गौरव को नई दिशा देने के लिए आगामी 15 मार्च 2026, रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक भव्य 'सामाजिक जागरूकता सम्मेलन' का आयोजन होने जा रहा है। भारतीय चौरसिया महासभा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम पिछड़ों के मसीहा और लोक अदालत के जनक स्व० शिवदयाल चौरसिया जी की जयंती (13 मार्च) के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
विश्वेश्वरैया सभागार (PWD गेस्ट हाउस) में होने वाले इस सम्मेलन में 'स्व० शिवदयाल चौरसिया शिखर सम्मान' से समाज की विभूतियों को अलंकृत भी किया जाएगा।
भारतीय चौरसिया महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय चौरसिया ने समाज के लोगों का आह्वान करते हुए कहा, "जंग-ए-स्वाभिमान के लिए आमंत्रण नहीं भेजे जाते, योद्धा खुद मैदान में आते हैं। चौरसिया समाज की एकजुटता और भविष्य की नींव रखने के लिए यह सम्मेलन एक पुण्य यज्ञ के समान है।"
इस कार्यक्रम में देश और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से संगठन के पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य और समाज के प्रबुद्ध जन शामिल होंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य स्व० शिवदयाल चौरसिया, स्व० तुलसीराम चौरसिया, स्व० राम गिरीश चौरसिया और स्व० प्रेम नारायण चौरसिया जैसे महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और समाज के राजनैतिक व सामाजिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम का विवरण:
तिथि: 15 मार्च 2026 (रविवार)
स्थान: विश्वेश्वरैया सभागार, PWD गेस्ट हाउस (राजभवन के सामने), लखनऊ।
मुख्य आकर्षण: शिवदयाल चौरसिया शिखर सम्मान एवं सामाजिक जागरूकता संवाद।