-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोजगार संगम पोर्टल के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण सहित उत्कृष्ट महिला कार्मिकों और मेधावी बालिकाओं को किए सम्मानित

रविवार, 8 मार्च 2026, मार्च 08, 2026 WIB Last Updated 2026-03-08T14:27:03Z
दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद में भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

संत कबीर नगर – 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जुपिटर ऑडिटोरियम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में पिंक रोजगार महाकुंभ 2026 में 5000 से अधिक महिलाओं को रोजगार के ऑफर रोजगार उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म रोजगार संगम पोर्टल के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग 94 नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण उत्कृष्ट महिला कार्मिकों और मेधावी बालिकाओं का सम्मान एवं नारी शक्ति अवॉर्ड कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं को चेक वितरण एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीमा प्रीमियम और साड़ी वर्दी हेतु रूपए 3849 लाख की धनराशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरित किया गया मुख्यमंत्री जी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की समस्त महिलाओं बालिकाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन में कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वहीं देवताओं का वास होता है उन्होंने कहा कि जब परिवार की महिला शसक्त होती है तो वह सिर्फ खुद को नहीं बदलती बल्कि समाज को नई दिशा देती है मुख्यमंत्री जी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी से नारी को सम्मान व सुरक्षा देने का संकल्प लेने का आह्वान किया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद में जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर सदस्या उत्तर प्रदेश महिला आयोग जनक नंदिनी अपर जिलाधिकारी न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को पंचायत रिसोर्स सेंटर में उपस्थित लोगों ने देखा व सुना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत जिला क्रीड़ा अधिकारी द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन मान्यवर काशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराया गया जिसमें 60 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग जनक नंदिनी ने खो खो कबड्डी रस्सी कूद एथलेटिक्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने इस अवसर पर जनपद की समस्त महिलाओं व बेटियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण की दिशा में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है जिसका प्रभाव जमीनी स्तर पर भी दिख रहा है उन्होंने कहा कि आज बेटियां पूरी तरह से स्वतंत्र एवं स्वच्छंद रूप से शिक्षा से लेकर विकास के हर क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रही हैं इस अवसर पर निषाद पार्टी की महिला अध्यक्ष सरिता निषाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार स्पोर्ट ऑफिसर जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र महिला कल्याण अधिकारी मोनिका शुक्ला समूह की महिलाएं शिक्षकगण आंगनवाड़ी कार्यकत्री गैरसरकारी संगठन सर्व हितकारी की महिलाएं सहित महिला कल्याण विभाग के कर्मचारी व विभिन्न विद्यालयों की छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे
Komentar

Tampilkan

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोजगार संगम पोर्टल के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्रों का वितरण सहित उत्कृष्ट महिला कार्मिकों और मेधावी बालिकाओं को किए सम्मानित
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज