-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

बुद्ध पूर्णिमा पर मौर्य समाज ने हर्षोल्लास के साथ किया भंडारे और प्रसाद का आयोजन

शुक्रवार, 1 मई 2026, मई 01, 2026 WIB Last Updated 2026-05-01T12:38:49Z
दैनिक शाक्य समाचार 
वीरसिंह शाक्य 

बिसौली। बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में मौर्य कॉलोनी में मौर्य समाज के बच्चों द्वारा उत्साहपूर्वक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में मुख्य रूप से आशीष शाक्य, आशीष मौर्य, हिमांशु, जतिन, विवेक, अंश, प्रताप, मयंक, सिद्धार्थ और हिमेश सहित समाज के तमाम युवाओं और गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया।


वहीं दूसरी ओर, मौर्य धर्मशाला स्थित 'बुद्ध विहार' में संजीव मौर्य द्वारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान बुद्ध के बताए शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और बड़ी संख्या में उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया।
Komentar

Tampilkan

  • बुद्ध पूर्णिमा पर मौर्य समाज ने हर्षोल्लास के साथ किया भंडारे और प्रसाद का आयोजन
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज