-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

स्टाफ व अभिभावकों की मौजूदगी में सुश्री विद्या राठौड़ का किया अभिनन्दनग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाऐं सरकारी सेवा में आ रही आगे

सोमवार, 13 जुलाई 2026, जुलाई 13, 2026 WIB Last Updated 2026-07-13T14:03:28Z
स्टाफ व अभिभावकों की मौजूदगी में सुश्री विद्या राठौड़ का किया अभिनन्दनग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाऐं सरकारी सेवा में आ रही आगे

दैनिक शाक्य समाचार 
 माणक माली धारणा 

धारणा। सीमावर्ती सरस्वती बाल निकेतन केनाजी का बेरा पादरू में अब हर वर्ष शिक्षा के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।इस क्षेत्र में हमेशा कई प्रतिभाएं उभर कर आगे आ रही है और वह निरंतर पिछले 5 वर्षों से सरकारी सेवा में जाने का अवसर कभी नहीं चूकती।इसी तर्ज पर इसी विद्यालय में अध्ययन किया और कई योग्यताएं हासिल करते हुए इसी विद्यालय में बच्चों को अध्यापन कार्य भी करवाया।इस विद्यालय की पूर्व छात्रा जिसने हाल ही में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी परीक्षा उत्तीर्ण कर शिक्षा विभाग में जाने हेतु सफलता अर्जित की और इसी विद्यालय का ही नहीं बल्कि परिवार और समाज का नाम भी रोशन किया।यह आगे पढ़ने वाली बालिकाओं के लिए भी प्रेरणा है।बेटियां भी अब बेटों से कम नहीं है।वह बराबर अपनी चहल कदमी जारी रखते हुए इस क्षेत्र में प्रेरणा पुंज बनी हुई है।यह उपलब्धियां इस क्षेत्र के लिए गर्व और गौरव की बात हैं।आज सुश्री विद्या का भाव भीना स्वागत करते हुए परिवारजन,अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ ने उनका मनोबल बढ़ाया और उत्साह वर्धन किया।इस अवसर पर मोटाराम पंवार ने बालिकाओं को आगे तक पढ़ने और उच्च मुकाम हासिल करने की नसीहत दी।सभी विद्यार्थियों को मोटिवेशन प्रदान किया और यह बताया कि शिक्षा से ही सब कुछ प्राप्त करना संभव है।शिक्षा एक ऐसी मास्टर चाबी है,जिससे हर ताले को खोला जा सकता है।सभी ने विद्या को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर,सकाराम,भंवर लाल,हुकमाराम,खेताराम जांगिड़,श्रवण कुमार,छगनलाल जी,सुश्री ममता,सुश्री निधम विश्नोई तथा कई गणमान्य उपस्थित रहे।सुश्री विद्या ने बताया कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं माता-पिता और गुरूजनों के आशीर्वाद ने मेरा हौसला अफजाई किया,जिससे यह मुकाम हासिल हुआ।मेरा आगे बढ़ने हेतु और बड़ा लक्ष्य पाना है।कार्यक्रम का संचालन खेताराम जांगिड़ ने किया।विद्यालय के संचालक हुकमाराम राठौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Komentar

Tampilkan

  • स्टाफ व अभिभावकों की मौजूदगी में सुश्री विद्या राठौड़ का किया अभिनन्दनग्रामीण क्षेत्रों में बालिकाऐं सरकारी सेवा में आ रही आगे
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज