-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार धनघटा पुलिस की कार्रवाई

शुक्रवार, 3 जुलाई 2026, जुलाई 03, 2026 WIB Last Updated 2026-07-03T15:55:23Z
हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार धनघटा पुलिस की कार्रवाई


दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संत कबीर नगर।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धनघटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में भगोड़े एक अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना धनघटा में पंजीकृत मुकदमा संख्या 347/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त सोमनाथ पुत्र हरिभजन निवासी ग्राम औराडाड़ थाना धनघटा को न्यायालय गेट के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस के अनुसार, 30 मई 2026 को शेषनाथ कसौधन ने थाना धनघटा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 29 मई को उनके भाई मारखण्डे पर ग्राम बजरा और तिघरा के बीच पुरानी पट्टीदारी की रंजिश को लेकर घात लगाकर हमला किया गया आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड कुल्हाड़ी और डंडों से जानलेवा हमला किया जिससे मारखण्डे गंभीर रूप से घायल हो गए हमलावर उन्हें मृत समझकर मौके से फरार हो गए थे इस संबंध में थाना धनघटा में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपितों की तलाश में जुटी थी इसी क्रम में भगोड़े अपराधी सोमनाथ को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रवीन्द्र सिंह यादव कांस्टेबल रवि चौरसिया महेन्द्र चन्द्र गुप्ता महिला कांस्टेबल नेहा एसओजी प्रभारी रजनीश राय कांस्टेबल शुभम कुमार तथा सर्विलांस सेल के कांस्टेबल अमरजीत मौर्य शामिल रहे
Komentar

Tampilkan

  • हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार धनघटा पुलिस की कार्रवाई
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज