-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

राजस्व विभाग की उदासीनता से अवैध कबजेदारों की बल्ले बल्ले

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026, जुलाई 31, 2026 WIB Last Updated 2026-07-31T15:42:30Z
राजस्व विभाग की उदासीनता से अवैध कबजेदारों की बल्ले बल्ले 

दैनिक शाक्य समाचार 
   बृजभान यादव

आलापुर (अंबेडकर नगर) तहसील क्षेत्र आलापुर अन्तर्गत राजस्व कर्मियों की उदासीनता और कमाऊ नीति के कारण अवैध कब्जेदारों का बोलबाला है और प्रशासन मौन बना हुआ है।अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कार्यवाही न होने से क्षेत्र में मारपीट और विवाद बढ़ते जा रहे हैं। मालूम हो ग्राम पंचायत भभौरा निवासी शांतिप्रिय पत्रकार पवन कुमार उपाध्याय को शासन द्वारा जिलाधिकारी के आदेश पर गाटा संख्या 59ग मिलजुम्ला में 5 बिस्वा 8 धूर का पट्टा 2 साल पहले ही हो गया था और पट्टा शुदा जमीन पीड़ित के नाम खतौनी में दर्ज हैं। पीड़ित पट्टा धारक की जमीन पर गांव के ही पूर्व प्रधान द्वारा अवैध कब्जा किया गया था जिसकी शिकायत पीड़ित ने एक वर्ष पहले तहसील प्रशासन से किया था। तहसील प्रशासन ने लेखपाल संदीप वर्मा और राजस्व निरीक्षक दिलीप चौरसिया को पट्टा धारक की जमीन को चिन्हित कर अवैध कब्जा हटाने के लिए निर्देशित किया था। मौके पर पहुंचे लेखपाल और राजस्व निरीक्षक ने जमीन की पैमाइस कर पट्टा धारक की जमीन को चिन्हित कर दिया था लेकिन अवैध कब्जा करने वाले दिवाकर उपाध्याय अवैध रूप से निर्माण की गई दीवाल को नही हटाया और पीड़ित अधिकारियों की गणेश परिक्रमा करने पर मजबूर हैं। पीड़ित पवन कुमार उपाध्याय ने मुख्यमंत्री को जनसुनवाई संदर्भ संख्या 40017826030333 शिकायती पत्र भेजकर अवैध कब्जा हटाने और इसमें शामिल लेखपाल और राजस्व निरीक्षक के साथ अवैध कब्जा करने वाले के खिलाफ विधिक कार्यवाही करने की मांग की है।
Komentar

Tampilkan

  • राजस्व विभाग की उदासीनता से अवैध कबजेदारों की बल्ले बल्ले
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज