-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

परामर्श केंद्र कोतवाली आंवला ने मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत सात विघटित परिवारों का कराया पुनर्मिलन....

बुधवार, 5 अगस्त 2026, अगस्त 05, 2026 WIB Last Updated 2026-08-05T10:42:48Z
परामर्श केंद्र कोतवाली आंवला ने मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत सात विघटित परिवारों का कराया पुनर्मिलन....


दैनिक शाक्य समाचार 
राकेश सिंह 


आंवला. बुद्ध वार दिनांक 05.08.2026 को पुनः परामर्श केंद्र ने अपनी सार्थकता सिद्ध करके 07 पारिवारिक विवादों को विद्वान सलाहकारों ने अपनी समझ बूझ से सुलझाकर पुनः एक कीर्ति मान स्थापित किया। अध्यक्ष जय गोविन्द सिंह ने बताया कि आज क्रमशः चांदनी पत्नी अजय, रामनगर थाना आंवला,काजल पत्नी अमन चौहान,मु.गंज, आंवला, तबस्सुम पत्नी,मंजनूपुर, थाना भमोरा, राधा पत्नी कुंवरपाल,बेलबुझिया, थाना सिरौली,रेनू पत्नी अनुज कुमार, रामपुर कांकर, थाना भमोरा,हिना पत्नी वाहिद खान,जगतीरा, थाना आंवला,रूबी शर्मा पत्नी केशव शर्मा,रमनगगला थाना आंवला का आपसी विवाद सुलझा कर सभी दम्पत्ति हंसी खुशी से अपने गंतव्य को चले गये। अध्यक्ष जय गोविन्द सिंह ने बताया कि अब तक कुल 175 परिवारों का पुनर्मिलन कराया जा चुका है। जिसमें सदस्य गण रमाकांत तिवारी एडवोकेट, रामदीन सागर, योगेश माहेश्वरी, रजिया सुल्तान, शोखी अग्रवाल, सीमा रजा, शोभना अग्रवाल, महिला उप निरीक्षक अंजू कुमारी का विशेष सहयोग रहा। परामर्श केंद्र का लक्ष्य शीघ्र ही द्विशतकीय पारी पूर्ण करने का है। चार विवादों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया। .जय गोविन्द सिंह, अध्यक्ष पुलिस पारिवारिक परामर्श एवं मध्यस्थता केंद्र कोतवाली आंवला।
Komentar

Tampilkan

  • परामर्श केंद्र कोतवाली आंवला ने मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत सात विघटित परिवारों का कराया पुनर्मिलन....
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज