-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

राजकीय मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित।

अभयराज सिंह
बुधवार, 5 अगस्त 2026, अगस्त 05, 2026 WIB Last Updated 2026-08-05T15:38:47Z
दैनिक शाक्य समाचार 
बदायूं: - राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं के प्रधानाचार्य डॉ. शिव के निर्देशन में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज के ओपीडी परिसर में एमबीबीएस बैच-2022 के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।
उन्होंने कहा कि नशे का सेवन अनेक गंभीर बीमारियों, विशेषकर कैंसर, का प्रमुख कारण है। पान मसाला, गुटखा एवं सुपारी जैसे उत्पादों के सेवन से मुख कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि नशा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए अनेक नई समस्याएं उत्पन्न करता है तथा परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक संकट की ओर धकेल देता है।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों का प्रभावी मंचन किया। नाटक के माध्यम से मरीजों, तीमारदारों एवं उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं आमजन को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी से स्वयं नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नशा मुक्त युवा, विकसित भारत, नशा मुक्त, खुशहाल भारत तथा नशा मुक्त भारत के नारों के साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी दिलाया गया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. नितेश पति तिवारी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सह-आचार्य एनाटॉमी विभाग डॉ. मुकत्याज हुसैन ने दिया। कार्यक्रम में डॉ. लालेन्द्र यादव, डॉ. गरिमा, डॉ. शिवानी सहित अन्य संकाय सदस्य एवं एमबीबीएस के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Komentar

Tampilkan

  • राजकीय मेडिकल कॉलेज में नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज