Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

यूजीसी बिल के विरोध में राष्ट्रवादी प्रताप सेना का हल्लाबोल, बिसौली तहसील पर दिया धरना

रविवार, 1 फ़रवरी 2026, फ़रवरी 01, 2026 WIB Last Updated 2026-02-01T14:03:15Z
दैनिक शाक्य समाचार 
संत कुमार सिंह 
बिसौली (बदायूं): 1 फरवरी, 2026
आज बिसौली तहसील मुख्यालय पर राष्ट्रवादी प्रताप सेना के बैनर तले श्रवण समाज के सैकड़ों लोगों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उप जिलाधिकारी (SDM) कार्यालय के सामने धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने 'यूजीसी बिल वापस लो' जैसे नारों के साथ आसमान गुंजा दिया।
"स्वार्थ छोड़कर एक मंच पर आएं श्रवण समाज"
धरने को संबोधित करते हुए संगठन के जिला संरक्षक ओमपाल सिंह ददा ने समाज का आह्वान करते हुए कहा कि जब तक श्रवण समाज के लोग व्यक्तिगत संबंधों और पद के लालच को छोड़कर एक मंच पर नहीं आएंगे, तब तक सरकारें उनके हितों के विरुद्ध कानून बनाना बंद नहीं करेंगी। वहीं, राहुल सिंह ने कहा भाजपा को यूजीसी पर गहनता से विचार करना चाहिए प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रवादी प्रताप सेना के राष्ट्रीय कार्य परिषद सदस्य एवं जनपद प्रभारी ठाकुर मुकेश कुमार सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO), उप जिलाधिकारी और तहसीलदार को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में मुकेश भदोरिया, हरिओम सिंह चौहान, तेजपाल सिंह, श्याम पाल सिंह, डॉ. हितेश, प्रशांत शर्मा एडवोकेट सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल रहे।
सैकड़ों की संख्या में जुटे प्रदर्शनकारी
इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से शुभम सक्सेना, सुमित कुमार सिंह, गुलशन मिश्रा, आलोक सिंह, दिनेश कुमार सिंह, दक्ष चौहान, कृष्णपाल सिंह, पंकज सिंह, ओम सिंह, अजय चौहान, राजीव सिंह, डॉ. जाहिद खान, अर्जुन गुप्ता, विपिन कुमार सिंह, और रजनीश महाजन सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और समाज के लोग मौजूद रहे।
Comments

Tampilkan

  • यूजीसी बिल के विरोध में राष्ट्रवादी प्रताप सेना का हल्लाबोल, बिसौली तहसील पर दिया धरना
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज