-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

मंडलायुक्त ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्थिति का लिया जायज़ा।

अभयराज सिंह
गुरुवार, 10 सितंबर 2026, सितंबर 10, 2026 WIB Last Updated 2026-09-10T14:08:02Z
दैनिक शाक्य समाचार 
बदायूँ: - मंडलायुक्त बरेली मंडल, बरेली शंभू कुमार ने जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, उपजिलाधिकारी दातागंज विनोद कुमार, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड उमेश चन्द्र एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ तहसील दातागंज अंतर्गत ग्राम भुण्डी पहुंचकर स्थानीय लोगों का हाल जाना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से ग्राम रहपुरा एवं कदम नगला में बाढ़ की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।
मंडलायुक्त ने कहा कि वर्तमान में बाढ़ की स्थिति नियंत्रण में है और नदी आबादी से दूर है। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर कटान की स्थिति उत्पन्न हुई थी, जिस पर बाढ़ खंड द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया गया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी भी ली।
उन्होंने बताया कि प्रभावित लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया गया है। साथ ही बाढ़ चौकियों एवं बाढ़ शरणालयों को लोगों की सुविधा के लिए तैयार रखा गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की गई है तथा पशुओं की देखभाल के लिए पशुपालन विभाग भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।
मंडलायुक्त ने कहा कि बाढ़ राहत से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर कार्य किया जा रहा है तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उन्हें प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। मंडलायुक्त ने कहा कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Komentar

Tampilkan

  • मंडलायुक्त ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्थिति का लिया जायज़ा।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज