Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

बिसौली: ग्राम पाठकपुर में सीसी रोड का निर्माण शुरू, ग्रामीणों ने विधायक आशुतोष मौर्य का जताया आभार

रविवार, 8 फ़रवरी 2026, फ़रवरी 08, 2026 WIB Last Updated 2026-02-08T08:20:20Z
दैनिक शाक्य समाचार 
वीर सिंह शाक्य 
बिसौली (बदायूं): बिसौली विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देते हुए बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" के निर्देशन में निर्माण कार्यों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में विधानसभा के ग्राम पाठकपुर में सीसी (सड़क) निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। लंबे समय से खराब रास्तों की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए यह निर्माण कार्य बड़ी राहत लेकर आया है। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य के प्रयासों से गाँव की मुख्य गलियों और रास्तों को पक्का किया जा रहा है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को कीचड़ और जलभराव की समस्या से मुक्ति मिलेगी। विकास कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए ग्राम पाठकपुर के निवासियों ने बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" का हृदय से आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक जी क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर गंभीर हैं और उनके नेतृत्व में गाँव में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments

Tampilkan

  • बिसौली: ग्राम पाठकपुर में सीसी रोड का निर्माण शुरू, ग्रामीणों ने विधायक आशुतोष मौर्य का जताया आभार
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज