Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

जहांगीरगंज में बसपा की अति आवश्यक कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व मतदाता सूची सुधार पर दिया गया जोर

रविवार, 8 फ़रवरी 2026, फ़रवरी 08, 2026 WIB Last Updated 2026-02-08T09:02:10Z
दैनिक शाक्य समाचार 

आज दिनांक 9 फरवरी को आलापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरगंज में बहुजन समाज पार्टी की अति आवश्यक कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना, आगामी चुनावी तैयारियों की समीक्षा करना तथा मतदाता सूची में व्याप्त त्रुटियों को दूर करने को लेकर कार्यकर्ताओं को जागरूक करना रहा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिलीप कुमार विमल (मुख्य सेक्टर प्रभारी, अयोध्या मंडल) रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि रामनयन निर्दोष, अरविंद कुमार गौतम एवं जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सावंत की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बलराम निषाद ने की तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष छेदीराम मौर्य द्वारा किया गया।मुख्य अतिथि दिलीप कुमार विमल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मतदाता सूची (SIR) में यदि किसी का नाम गलत दर्ज है, छूट गया है अथवा चुनाव आयोग द्वारा किसी प्रकार की नोटिस प्राप्त हुई है, तो ऐसे सभी कार्यकर्ता एवं समर्थक पूरी सजगता के साथ अपने और अपने वोटरों के नाम मतदाता सूची में अवश्य शामिल कराएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में वोट सबसे बड़ी ताकत है और बसपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि कोई भी बहुजन मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।उन्होंने आगे कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलते हुए समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों की सशक्त आवाज बनी है। संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता की कुंजी है, इसके लिए हर कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक सक्रिय रहना होगा।बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा संयोजक पिछड़ा वर्ग भाईचारा कमेटी जयप्रकाश मौर्य (प्रत्याशी)सदस्य जिला पंचायत क्षेत्र रामनगर पूर्वी ने कहा कि आज जरूरत है कि पार्टी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच जाकर बहन कुमारी मायावती की नीतियों, उपलब्धियों और शासनकाल की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाएं।इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं भाईचारा कमेटी के विधानसभा संयोजक आलापुर जयप्रकाश मौर्य (प्रत्याशी), सदस्य जिला पंचायत क्षेत्र रामनगर पूर्वी, जिला उपाध्यक्ष छेदीराम मौर्य, गुड्डू चौबे, वरिष्ठ नेता गौरीश कुमार, रमेश चंद्र गौतम, विजेंद्र मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य पुनीत गौतम, रामचंद्र वर्मा, रवींद्र गौतम, राधेश्याम पाण्डेय, भगवान सिंह, सेक्टर अध्यक्ष राजकुमार, अशोक, राम उग्रह, राजू, रामकोमल भास्कर, प्रमोद कुमार, जोखू नेता सहित दर्जनों प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक के अंत में सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा बहन कुमारी मायावती को पांचवीं बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन पार्टी हित में एकजुट होकर कार्य करने के आह्वान के साथ किया गया।
Comments

Tampilkan

  • जहांगीरगंज में बसपा की अति आवश्यक कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व मतदाता सूची सुधार पर दिया गया जोर
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज