Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

मिट्टी की ढांग गिरने से बड़ा हादसा: एक किशोरी की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल

रविवार, 8 फ़रवरी 2026, फ़रवरी 08, 2026 WIB Last Updated 2026-02-08T09:25:47Z
दैनिक शाक्य समाचार 
विनीत कुमार 
सहसवान (बदायूं): तहसील सहसवान क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नाधा में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ घर की पुताई के लिए मिट्टी लेने गई दो किशोरियां मिट्टी की ढांग (टीला) गिरने से उसके नीचे दब गईं। इस हादसे में एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल है। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 8:30 बजे गांव की पूजा (13 वर्ष) पुत्री भगवान स्वरूप और मीनाक्षी (14 वर्ष) पुत्री लाल करन, घर में लेपन कार्य के लिए खेत से मिट्टी लेने गई थीं। जब वे परात में मिट्टी भर रही थीं, तभी अचानक मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा (ढांग) भरभरा कर उनके ऊपर गिर गया। दोनों किशोरियां मलबे में पूरी तरह दब गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला।दुर्भाग्यवश, पूजा की मौके पर ही सांसें थम चुकी थीं। वहीं, घायल मीनाक्षी को परिजनों द्वारा आनन-फानन में उपचार हेतु सहसवान ले जाया गया है, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही हल्का लेखपाल सुमित कुमार ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और सरकारी नियमानुसार उचित सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
Comments

Tampilkan

  • मिट्टी की ढांग गिरने से बड़ा हादसा: एक किशोरी की मौत, दूसरी गंभीर रूप से घायल
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज