Notification

×
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

अनुदेशकों ने दातागंज विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री का जताया आभार, कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए सौंपा ज्ञापन!

रविवार, 8 फ़रवरी 2026, फ़रवरी 08, 2026 WIB Last Updated 2026-02-08T09:22:04Z
दैनिक शाक्य समाचार 
प्रमोद कुमार 
दातागंज (बदायूं): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अनुदेशकों के लिए 'कैशलेस चिकित्सा' सुविधा की घोषणा किए जाने पर रविवार, 08 फरवरी 2026 को अनुदेशकों में हर्ष की लहर देखने को मिली। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के तहत जनपद बदायूँ की दातागंज विधानसभा से विधायक व प्रतिनिहित विधायन समिति के सभापति राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) को अनुदेशकों ने मुख्यमंत्री के नाम आभार पत्र सौंपा।परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रतीक दुबे के निर्देशानुसार, ब्लॉक अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल विधायक आवास पहुंचा। इस दौरान अनुदेशकों ने सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं में किए गए सुधार के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही, अनुदेशकों की अन्य लंबित और महत्वपूर्ण मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी विधायक को सौंपा गया।प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से प्रदीप राठौर, यश कुमार और शहनाज बी सहित ब्लॉक कार्यकारिणी के अन्य सदस्य शामिल रहे।
विधायक का आश्वासन:
ज्ञापन स्वीकार करते हुए विधायक राजीव कुमार सिंह ने अनुदेशकों को आश्वस्त किया कि उनका आभार पत्र और सभी न्यायसंगत मांगें पूरी संवेदनशीलता के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुँचाई जाएंगी। विधायक के सकारात्मक रुख पर अनुदेशक संघ ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।
Comments

Tampilkan

  • अनुदेशकों ने दातागंज विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री का जताया आभार, कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए सौंपा ज्ञापन!
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज