दैनिक शाक्य समाचार
वीर सिंह शाक्य
बिसौली (बदायूं):क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने आज सोमवार, 9 मार्च 2026 को अपने बिसौली स्थित आवास पर 'जनता दर्शन' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों से बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिजली, सड़क, नाली निर्माण, राशन कार्ड और राजस्व से संबंधित शिकायतें सामने आईं। विधायक आशुतोष मौर्य ने एक-एक कर सभी की बातें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही फोन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा, "जनता की सेवा ही मेरी प्राथमिकता है। आवास के द्वार क्षेत्रवासियों के लिए हमेशा खुले हैं। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे जनता की जायज समस्याओं के समाधान में देरी न करें, ताकि किसी को भी अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।"
जनता दर्शन के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।