-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

19 सितम्बर को होगा वृहद रोजगार मेले का आयोजन।

अभयराज सिंह
सोमवार, 14 सितंबर 2026, सितंबर 14, 2026 WIB Last Updated 2026-09-14T13:18:48Z
दैनिक शाक्य समाचार 
बदायूँ: - जिला मजिस्ट्रेट अवनीश राय ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत बेरोजगार अभ्यर्थियों हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बदायूँ तथा कौशल विकास मिशन बदायूँ के संयुक्त तत्वावधान में 19 सितम्बर 2026 को प्रातः 10ः00 बजे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय सत्यवती मेमोरियल इण्टर कालेज ढिलवारी दातागंज बदायूँ परिसर में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 35 से 40 कम्पनियाँ प्रतिभाग कर रही हैं। मेले में हाईस्कूल से लेकर स्नातकोत्तर पास, आई0टी0आई0, डिप्लोमा इत्यादि उत्तीर्ण अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच हो भाग ले सकते हैं। मेले में लगभग 2000 अभ्यर्थियों के उपस्थित होने की संम्भावना है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण दायित्व सौपें हैं।

Komentar

Tampilkan

  • 19 सितम्बर को होगा वृहद रोजगार मेले का आयोजन।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज