दैनिक शाक्य समाचार
मैनपुरी। जनपद की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था बालाजी ग्लोबल एकेडमी ने एक बार फिर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देकर अपना परचम लहराया है। कक्षा 10 के घोषित परिणाम में विद्यालय ने लगातार परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी 100% सफलता हासिल की है।
विद्यालय की छात्रा दिशा पांडे ने 97.23% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि छात्र क्षितिज ने 97.20% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन दोनों विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
अन्य मेधावी छात्रों में शचि चौहान (97.23%), ख्याति सक्सेना (96.8%) एवं आयुष शर्मा (95.3%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया। इस अवसर पर प्रबंधक श्री सुरेश चंद्र दुबे एवं श्री श्याम बाबू मिश्रा, प्रधानाचार्या श्रीमती कल्पना मिश्रा, शिक्षिका नेहा अवस्थी सहित अमित चौहान, मनीष भदौरिया और अमित राणा ने मेधावी छात्रों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।