दैनिक शाक्य समाचार
अभयराज सिंह
बदायूं -उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट 2025 की द्वितीय दिवस की लिखित परीक्षा रविवार को जनपद बदायूं के 15 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा एवं प्रशासन की देखरेख में सकुशल रूप से संपन्न हुई।जिसमें प्रथम पाली में 5232 अभ्यार्थियों में से 4257 अभ्यर्थी उपस्थित रहे और 975 अनुपस्थित रहे।वहीं द्वितीय पाली में 5232अभ्यार्थियों में से 4232उपस्थित रहे और 1000अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।प्रथम पाली में उपस्थिति प्रतिशत 81.36% तथा द्वितीय पाली में उपस्थिति प्रतिशत 80.89% रहा।जनपद के सभी 15 केंद्रों पर द्वितीय दिवस की परीक्षा शांति पूर्वक सम्पन्न हुई।