-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

सहसवान में 'नारी शक्ति' की गूँज: भाजपा ने निकाली जन आक्रोश महिला पद यात्रा

रविवार, 26 अप्रैल 2026, अप्रैल 26, 2026 WIB Last Updated 2026-04-26T17:09:55Z
दैनिक शाक्य समाचार
रत्नेश यादव
सहसवान (बदायूँ): भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित 'जन आक्रोश महिला पद यात्रा' एवं 'नारी शक्ति वंदन महा आक्रोश अभियान' के अंतर्गत विधानसभा सहसवान में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी के नेतृत्व में संपन्न हुई इस पद यात्रा में महिलाओं का भारी हुजूम उमड़ा, 

कार्यक्रम के दौरान आयोजित जनसभा को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष सीमा राठौर ने कहा कि आज की नारी अपने अधिकारों के प्रति सजग है और किसी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी। जिला मंत्री आरती कश्यप और नेहा माहेश्वरी ने भी नारी शक्ति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह अभियान महिलाओं के सम्मान और उनके हक की लड़ाई को निर्णायक मोड़ तक ले जाने का संकल्प है।

निशा यादव ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती और आगामी लक्ष्यों पर चर्चा की। इस पद यात्रा के दौरान महिलाओं ने बुलंद नारों के साथ क्षेत्र में भ्रमण किया, जो पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिला कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
Komentar

Tampilkan

  • सहसवान में 'नारी शक्ति' की गूँज: भाजपा ने निकाली जन आक्रोश महिला पद यात्रा
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज