-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

आंवला: मनौना धाम के महंत ओमेन्द्र महाराज की तंजानिया के राष्ट्रपति से ऐतिहासिक मुलाकात, सनातन संस्कृति पर हुई विस्तृत चर्चा

गुरुवार, 16 अप्रैल 2026, अप्रैल 16, 2026 WIB Last Updated 2026-04-16T08:18:25Z
आंवला: मनौना धाम के महंत ओमेन्द्र महाराज की तंजानिया के राष्ट्रपति से ऐतिहासिक मुलाकात, सनातन संस्कृति पर हुई विस्तृत चर्चा

दैनिक शाक्य समाचार 

आंवला: विश्व विख्यात श्री श्याम मंदिर मनौना धाम जीवन धाम, आंवला (उत्तर प्रदेश) के महंत श्री ओमेन्द्र महाराज के तंजानिया-अफ्रीका के सात दिवसीय धार्मिक दौरे का समापन ऐतिहासिक रहा। दौरे के आखिरी दिन महंत जी की तंजानिया के प्रमुख नेता, क्रांतिकारी परिषद के अध्यक्ष एवं आठवें राष्ट्रपति डॉ. हुसैन अली म्विन्यी से शिष्टाचार भेंट हुई।

इस दौरान भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और बाबा श्याम के चमत्कारों पर विस्तार से चर्चा हुई। राष्ट्रपति म्विन्यी ने महंत जी का भव्य स्वागत करते हुए तंजानिया आने पर आभार व्यक्त किया। वहीं महंत ओमेन्द्र महाराज ने राष्ट्रपति को भारत आने तथा बाबा श्याम के दरबार मनौना धाम आने का न्यौता दिया।

*कौन हैं डॉ. हुसैन अली म्विन्यी*  
डॉ. हुसैन अली म्विन्यी तंजानिया के प्रमुख राजनेता हैं और 2020 से ज़ंजीबार के 8वें राष्ट्रपति व क्रांतिकारी परिषद के अध्यक्ष हैं। वे चामा चा मापिंदुजी (सीसीएम) पार्टी के सदस्य और तंजानिया के पूर्व राष्ट्रपति अली हसन म्विन्यी के पुत्र हैं। उन्होंने तुर्की के मरमारा विश्वविद्यालय से मेडिसिन में स्नातक और यूके के किंग्स कॉलेज से इंटरनल मेडिसिन में विशेषज्ञता प्राप्त की है। राजनीति से पहले वे यूके व तंजानिया के कई अस्पतालों में सेवारत रहे। 2020 में ज़ंजीबार के राष्ट्रपति चुने गए। उन्हें ज़ंजीबार जल क्षेत्र में सुधारों के लिए ‘ग्लोबल वॉटर चेंजमेकर्स अवार्ड’ और 2024 में ज़ंजीबार विश्वविद्यालय से मानद पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है। वे पूर्व में रक्षा मंत्री भी रह चुके हैं।

*महंत जी का आगामी कार्यक्रम*  
महंत जी महाराज गुरुवार प्रातः भारत वापस लौट आए हैं। वे मुंबई प्रवास पर रहेंगे और 19 अप्रैल को मुंबई में बाबा श्याम दरबार आशीर्वाद कार्यक्रम तथा उपाधि वितरण कार्यक्रम में भाग लेकर श्याम भक्तों को आशीर्वाद देंगे। 23 अप्रैल को सुबह 9 बजे से मनौना धाम पर श्याम भक्तों को आशीर्वाद देंगे तथा मरीजों को जल अभिमंत्रित कर देखेंगे।

_लीला रचा रहे नई हमारे श्याम अब,_  
_तंजानिया के हैं नए सहारे श्याम अब।_  
_देशों की जाति-मजहबों की तोड़कर दीवार,_  
_दार-ए-सलाम बन गया है दारे-श्याम अब।_
Komentar

Tampilkan

  • आंवला: मनौना धाम के महंत ओमेन्द्र महाराज की तंजानिया के राष्ट्रपति से ऐतिहासिक मुलाकात, सनातन संस्कृति पर हुई विस्तृत चर्चा
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज