-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

बदायूँ, किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू (अराजनैतिक) का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

बुधवार, 15 अप्रैल 2026, अप्रैल 15, 2026 WIB Last Updated 2026-04-16T04:59:36Z
बदायूँ, किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू (अराजनैतिक) का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

दैनिक शाक्य समाचार 
यशवीर सिंह 


बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले बुधवार को किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर विकास भवन सभागार में आयोजित 'किसान दिवस' में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पहुँचे किसान साथियों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन उप कृषि निदेशक और जिला कृषि अधिकारी को सौंपा। इस दौरान संबंधित विभागों के तमाम जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद रहे।
गेहूं खरीद और आलू के गिरते दामों पर जताई चिंता
यूनियन ने प्रमुखता से मांग उठाई कि जिले के सभी सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद अनिवार्य रूप से न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर ही की जाए और किसानों के साथ किसी भी प्रकार की ठगी न हो। वहीं, आलू किसानों की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए नेताओं ने कहा कि सही रेट न मिलने के कारण आलू किसान आत्महत्या की कगार पर हैं। संगठन ने मांग की है कि आलू की खरीद भी सरकारी स्तर पर MSP पर की जाए ताकि किसानों को राहत मिल सके।


बिजली संकट और नए क्रय केंद्र की मांग
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने बिजली विभाग की लापरवाही की ओर भी ध्यान खींचा। बताया गया कि जिले में कई स्थानों पर बिजली के पोल टूटे पड़े हैं, जिन्हें लंबे समय से ठीक नहीं किया गया है। इसके अलावा, 'नाधा' क्षेत्र के किसानों की सुविधा के लिए वहां तत्काल सरकारी क्रय केंद्र खोलने की मांग की गई ताकि किसानों को फसल बेचने के लिए दूर न भटकना पड़े।
अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
युवा जिलाध्यक्ष रामलखन यादव (एडवोकेट) ने कड़े लहजे में कहा कि यदि संबंधित विभागों ने किसानों की इन समस्याओं का निस्तारण जल्द नहीं किया, तो भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला महासचिव रतिराम सिंह, उपाध्यक्ष सेठ सिंह, वीर सिंह, जयपाल सिंह, रामचंद्र सिंह, श्याम बाबू फौजी, तहसील अध्यक्ष बिसौली रामचंद्र सिंह, सहसवान तहसील अध्यक्ष, आसफपुर ब्लॉक अध्यक्ष महेशपाल, उझानी ब्लॉक अध्यक्ष राजेश, देवराज, तहसील प्रभारी राजपाल, रामदास, दहगवां ब्लॉक अध्यक्ष हरी सिंह, धूम सिंह और राकेश समेत भारी संख्या में किसान साथी उपस्थित रहे।
Komentar

Tampilkan

  • बदायूँ, किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू (अराजनैतिक) का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज