-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

बिसौली, प्राथमिक विद्यालय मदनजुड़ी की पूर्व छात्रा अर्चना ने हाईस्कूल में जिले में गाड़ा झंडा, विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

सोमवार, 27 अप्रैल 2026, अप्रैल 27, 2026 WIB Last Updated 2026-04-27T09:14:46Z
दैनिक शाक्य समाचार 
वीर सिंह शाक्य 
बिसौली (बदायूं): विकास खंड बिसौली के प्राथमिक विद्यालय मदनजुड़ी की पूर्व छात्रा कुमारी अर्चना ने हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अर्चना ने जनपद की मेरिट सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

अर्चना ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए गणित विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। इसके अलावा उन्होंने हिंदी और विज्ञान में 96-96 अंक प्राप्त किए। अर्चना ने कुल 94 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में चौथा स्थान पाकर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर प्रधानाध्यापक अनुज कुमार शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि प्राथमिक विद्यालय मदनजुड़ी से कक्षा 5 उत्तीर्ण करने के बाद यहाँ के छात्र निरंतर उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अर्चना के साथ-साथ प्रतिज्ञा और प्राची ने भी हाईस्कूल परीक्षा में बेहतरीन अंक प्राप्त कर विद्यालय, अपने माता-पिता और गाँव का मान बढ़ाया है।

सम्मान समारोह में ये रहे उपस्थित:
सम्मान समारोह के दौरान ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार, एसएमसी अध्यक्ष, और एसएमसी सदस्य डॉ. हरिशंकर ने छात्रा को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर हाकिम सिंह बाबाजी, रामेश्वर दयाल सहित विद्यालय परिवार से प्रधानाध्यापक अनुज कुमार शर्मा, दीपक कुमार रस्तोगी, सरिता शर्मा, दयानंद, सीमा यादव और मीना आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Komentar

Tampilkan

  • बिसौली, प्राथमिक विद्यालय मदनजुड़ी की पूर्व छात्रा अर्चना ने हाईस्कूल में जिले में गाड़ा झंडा, विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज