दैनिक शाक्य समाचार
यशवीर सिंह
आसफपुर (बिसौली):बिसौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ब्लॉक आसफपुर में डिजिटल इंडिया मुहिम को बढ़ावा देते हुए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि आसफपुर ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण सागर ने शिरकत की।
सीडीपीओ (CDPO) सुषमा राठौर की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह के दौरान 121 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को निःशुल्क स्मार्टफोन वितरित किए गए।
इस अवसर पर विधायक आशुतोष मौर्य ने कहा कि इन स्मार्टफोन्स के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों के कार्यों में पारदर्शिता आएगी और सरकारी योजनाओं का डेटा रियल-टाइम अपडेट हो सकेगा। ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण सागर ने भी कार्यकत्रियों को नई तकनीक से जुड़कर बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहित किया।
स्मार्टफोन पाकर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में सीडीपीओ सुषमा राठौर ने तकनीकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि कैसे ये मोबाइल फोन विभागीय कामकाज को सरल और प्रभावी बनाएंगे।
इस मौके पर ब्लॉक प्रशासन के अधिकारी और भारी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।