-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

हिन्दू जागरण मंच और क्षत्रिय महासभा ने राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी आंवला को ज्ञापन सौंपा।

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026, अप्रैल 28, 2026 WIB Last Updated 2026-04-28T13:54:10Z
दैनिक शाक्य समाचार
 राकेश सिंह 
आंवला-हिंदू जागरण मंच व स्वाभिमान सुरक्षा समिति के पदाधिकारीयों ने उप जिलाधिकारी अधिकारी महोदया को गौतम खट्टर के विरुद्ध गिरफ्तारी आदेश के संबंध में जांच विधि सम्मत कार्यवाही हेतु निम्न बिंदुओं पर ज्ञापन दिया है।भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19(1)(३) के अन्तर्गत अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता तथा अनुच्छेद 14 एवं 12 के तहत समानता और विधि सम्मत प्रक्रियाका पालन अनिवार्य है। बिना पारदर्शी जांच के गिरफ्तारी करना कठोर कदम बढ़ाना प्राकृतिक न्याय के विद्वान्तों के विपरीत है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी स्पष्ट किया है। कि गिरफ्तारी अंतिम उपाय नहीं है किसी की भी 
प्रकरण की स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाये। जांच पूर्ण होने तक गिरफ्तारी आदेश पर रोक लगाई जाये।
किसी भी कार्यवाही से पूर्व विधि सम्मत प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया
जाये। सम्बन्धित कार्यवाही की न्यायिक समीक्षा कराई जाये। प्रशासन द्वारा लगातार हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों को कमजोर करने के
लिए अनावश्यक प्रताड़ित किया जाना बन्द किया जायें। यदि शीघ्र उचित कार्यवाही नहीं की गई तो हम वैधानिक एवं लोकतात्रिंक माध्यमों से अपने अधिकारों की रक्षा हेतु बाध्य होगें। इस मामले में न्यायोचित एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जावे। इस मौके पर जिला महामंत्री जयदीप पाराशरी, अवनेश शंखधार तुलसी हिन्दू, रामवीर प्रजापति, गोपाल सिंह फौजी, राकेश सिंह, मनोज सिंह एडवोकेट, अनिल कश्यप आलोक शर्मा,राजकुमार सिंह,इंद्रभान सिंह,मनोज सिंह, अनिल सिंह राठौर आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
Komentar

Tampilkan

  • हिन्दू जागरण मंच और क्षत्रिय महासभा ने राष्ट्रपति के नाम उपजिलाधिकारी आंवला को ज्ञापन सौंपा।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज