-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा बोले- बदायूं के विकास में मील का पत्थर

बुधवार, 29 अप्रैल 2026, अप्रैल 29, 2026 WIB Last Updated 2026-04-29T13:06:29Z
दैनिक शाक्य समाचार 

बदायूं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरदोई से मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया। इस मौके पर बदायूं के घटपुरी बिनावर इंटरचेंज पर भी कार्यक्रम हुआ। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया और कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे बदायूं के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

594 किमी लंबा यह एक्सप्रेसवे 12 जिलों से गुजरेगा और 36230 करोड़ की लागत से बना है। पीएम ने दिसंबर 2021 में इसका शिलान्यास किया था। बदायूं में एक्सप्रेसवे की लंबाई 92 किमी है और यहां 3 इंटरचेंज हैं। घटपुरी और डहरपुर दातागंज के पास दो औद्योगिक गलियारे भी बनेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक्सप्रेसवे से दिल्ली-लखनऊ की दूरी कम होगी, व्यापार बढ़ेगा और रोजगार मिलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि बदायूं अब प्रदेश के विकास में केंद्र पर होगा। एमएलसी वागिश पाठक, विधायक हरीश शाक्य, महेश गुप्ता, राजीव कुमार सिंह ने भी एक्सप्रेसवे को ऐतिहासिक बताया।

जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि बदायूं की 4 तहसीलों के 85 गांव एक्सप्रेसवे से प्रभावित हैं। रामगंगा पर 720 मीटर लंबा पुल बना है। कार्यक्रम में डीएम, एसएसपी अंकिता शर्मा, अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Komentar

Tampilkan

  • पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे राष्ट्र को समर्पित, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा बोले- बदायूं के विकास में मील का पत्थर
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज