दैनिक शाक्य समाचार
बृजभान यादव
आलापुर (अंबेडकर नगर) जब खुद प्यासा हो विकास खण्ड मुख्यालय तो ग्रामीणों को स्वच्छ जल कैसे उपलब्ध करा सकते हैं जहांगीर गंज मुख्यालय पर लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।मालूम हो विकास खण्ड मुख्यालय पर क्षेत्र पंचायत निधि से लाखों रूपए खर्च कर लगाया गया आर ओ सोपीश बनकर रह गया है कभी कभार सही भी होता है तो दूसरे दिन फिर खराब हो जाता है जिससे इस भीषण गर्मी में विकास खण्ड के कर्मचारी दूषित पानी पीने को विवश हैं। इतना ही नहीं आर ओ के बगल में ही लगा इंडिया मार्का हैंड पंप का पानी भी दूषित है जो थोड़ी देर रखने के पश्चात पीला हो जाता है। वही खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय के बगल मे लगा आर ओ भी खराब है जिससे शीतल जल के लिए लोग बोतल के पानी के सहारे अपनी प्यास बुझाते है। विकास खण्ड पर लोग पेंशन, शादी अनुदान, परिवार रजिस्टर नकल, आदि कार्यों के लिए सैकड़ों लोग और जनप्रतिनिधि प्रतिदिन आते हैं ऐसे में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कृषि विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि हम लोगों को पीने के पानी के लिए बोतल बंद पानी पर ही निर्भर रहना पड़ता है। राकेश, रविन्द्र,कमलेश,योगेन्द्र, सिद्धार्थ, अजय पाण्डे ने प्याऊ अविलम्ब सही कराने की मांग प्रशासन से की है जिससे कर्मचारी और विकास खण्ड मुख्यालय पर आने वालों को स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके।