-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

व्यापारी सुरक्षा आयोग को लेकर भारतीय आदर्श व्यापार मंडल की पहल को मिला प्रदेश व केंद्र नेतृत्व का व्यापक समर्थन

गुरुवार, 16 अप्रैल 2026, अप्रैल 16, 2026 WIB Last Updated 2026-04-16T15:50:29Z
व्यापारी सुरक्षा आयोग को लेकर भारतीय आदर्श व्यापार मंडल की पहल को मिला प्रदेश व केंद्र नेतृत्व का व्यापक समर्थन 

राष्ट्रीय स्तर तक उठाने की बनी सहमति

दैनिक शाक्य समाचार 
प्रमोद सिन्हा 

गाज़ीपुर प्रदेश के व्यापारी समाज की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा हेतु “व्यापारी सुरक्षा आयोग” के गठन की मांग को लेकर भारतीय आदर्श व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश एवं केंद्र सरकार के शीर्ष नेतृत्व से लगातार संवाद कर रहा है।
इसी क्रम में हुई महत्वपूर्ण भेंटवार्ताओं में आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी, आदरणीय श्री दयाशंकर सिंह जी, आदरणीय श्री सुरेश कुमार खन्ना जी एवं प्रमुख रूप से उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री केशव प्रसाद मौर्य जी से विस्तृत चर्चा हुई।
सभी माननीय नेताओं ने संगठन की इस पहल की खुले रूप से सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में पहली बार कोई संगठन व्यापारी समाज की सुरक्षा के लिए इस स्तर पर संगठित एवं प्रभावी आवाज उठा रहा है, जो अत्यंत सराहनीय एवं ऐतिहासिक कदम है।
विशेष रूप से आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी ने अपने वक्तव्य में इस विषय को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य देते हुए कहा कि—
“व्यापारी सुरक्षा आयोग का गठन केवल प्रदेश तक सीमित क्यों रहे, इसे राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाना चाहिए। मैं व्यक्तिगत रूप से इस पहल का समर्थन करता हूं और हर संभव प्रयास करूंगा कि इसका गठन हो तथा भारतीय आदर्श व्यापार मंडल को इसमें नेतृत्व करने का अवसर मिले।”
वहीं, उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने भी इस पहल को व्यापारी हित में अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार व्यापारी समाज की सुरक्षा के लिए गंभीर है और इस दिशा में सकारात्मक एवं प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
माननीय मंत्रियों ने विशेष रूप से भारतीय आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनीस अहमद के नेतृत्व की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे व्यापारी समाज की सशक्त आवाज बताया।
यह भी स्पष्ट संकेत मिला कि सरकार इस विषय को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए “व्यापारी सुरक्षा आयोग” के गठन की दिशा में शीघ्र ठोस पहल करेगी, और चूंकि इस मांग को सबसे पहले प्रभावी रूप से भारतीय आदर्श व्यापार मंडल द्वारा उठाया गया है, इसलिए संगठन को इसमें नेतृत्वकारी भूमिका प्रदान करने पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष श्री अनीस अहमद ने सभी माननीय नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अभियान अब केवल उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि देशभर के व्यापारी समाज की सुरक्षा के लिए एक राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में आगे बढ़ेगा।
उन्होंने कहा कि “व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। भारतीय आदर्श व्यापार मंडल इस उद्देश्य को लेकर पूरी प्रतिबद्धता और संकल्प के साथ कार्य करता रहेगाl
Komentar

Tampilkan

  • व्यापारी सुरक्षा आयोग को लेकर भारतीय आदर्श व्यापार मंडल की पहल को मिला प्रदेश व केंद्र नेतृत्व का व्यापक समर्थन
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज