दैनिक शाक्य समाचार
वीर सिंह
बिसौली बदायूं, 3 मई 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में थाना बिसौली पुलिस ने वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की।
क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में थाना बिसौली थाना प्रभारी कमलेश मिश्रा द्वारा 3 मई 2026 को थाना क्षेत्र के 04 नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय बदायूं के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार युवकों का विवरण:
1. लटूरी पुत्र हेमराज निवासी ग्राम अतरपुरा, थाना बिसौली, जिला बदायूं। संबंधित मुकदमा संख्या 120/2005, धारा 323/147/504/506/425 भादवि। वारंट न्यायिक मजिस्ट्रेट बिसौली द्वारा जारी।
2. महेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम अतरपुरा, थाना बिसौली, जिला बदायूं। संबंधित मुकदमा संख्या 120/2005, धारा 323/147/504/506/425 भादवि। वारंट न्यायिक मजिस्ट्रेट बिसौली द्वारा जारी।
3. सुरेश पुत्र नेमचन्द निवासी ग्राम अतरपुरा, थाना बिसौली, जिला बदायूं। संबंधित मुकदमा संख्या 120/2005, धारा 323/147/504/506/425 भादवि। वारंट न्यायिक मजिस्ट्रेट बिसौली द्वारा जारी।
4.हरीचन्द पुत्र हेमराज निवासी ग्राम अतरपुरा, थाना बिसौली, जिला बदायूं। संबंधित मुकदमा संख्या 120/2005, धारा 323/147/504/506/425 भादवि। वारंट न्यायिक मजिस्ट्रेट बिसौली द्वारा जारी।
पुलिस के अनुसार सभी युवकों को न्यायालय से प्राप्त वारंटों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।