-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमवीर गौरव समारोह 2026 का आयोजन मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण से जुड़े श्रमिक

शुक्रवार, 1 मई 2026, मई 01, 2026 WIB Last Updated 2026-05-01T10:39:41Z
दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 
संत कबीर नगर - अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार संत कबीर नगर में श्रमवीर गौरव समारोह 2026 का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा गया, जिसमें श्रमेव जयते की भावना को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया इस अवसर पर विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक भाई बहनों ने भाग लेकर मुख्यमंत्री के विचारों को सुना और श्रम के महत्व को समझा कार्यक्रम के दौरान विधायक गणेश चंद्र चौहान ने जनपद के श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड BOC Board में पंजीकरण एवं नवीनीकरण कराने के लिए प्रेरित किया उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे कन्या विवाह सहायता योजना मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना की जानकारी दी
इसके साथ ही ईश्रम कार्ड प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना तथा नेशनल पेंशन योजना ट्रेडर्स जैसी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया कार्यक्रम में विधायक द्वारा श्रमिकों का फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया और मिष्ठान वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया
श्रमिक जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित संगोष्ठी में विभिन्न श्रम कानूनों वेतन भुगतान अधिनियम 1936 न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम 1962 के बारे में जानकारी प्रदान की गई
इस अवसर पर श्रवण अग्रहरी जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष ताल बहादुर जिलाध्यक्ष मनरेगा मजदूर संघ प्रभात द्विवेदी उपायुक्त मनरेगा मनोज कुमार श्रम प्रवर्तन अधिकारी सहित विभिन्न श्रम संगठनों के प्रतिनिधि एवं श्रमिक उपस्थित रहे
कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने विधायक गणेश चंद्र चौहान का सम्मान करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया!
Comments

Tampilkan

  • अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर श्रमवीर गौरव समारोह 2026 का आयोजन मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण से जुड़े श्रमिक
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular