-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में नव नियुक्त आरक्षियों का भव्य स्वागत बेहतर पुलिसिंग के दिए निर्देश

शुक्रवार, 1 मई 2026, मई 01, 2026 WIB Last Updated 2026-05-01T10:36:18Z
दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 

संत कबीर नगर - पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देश पर थाना महुली में नव नियुक्त एवं प्रशिक्षण प्राप्त आरक्षियों का भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में पूरे थाना स्टाफ ने नवागत आरक्षियों का उत्साहपूर्वक अभिनंदन करते हुए मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया
थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने नव नियुक्त आरक्षियों को संबोधित करते हुए उन्हें पुलिस विभाग की कार्यशैली अनुशासन और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने विशेष रूप से जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने तथा निष्पक्ष एवं संवेदनशील पुलिसिंग अपनाने पर जोर दिया
इस दौरान आरक्षियों को थाना परिसर कार्यालय व्यवस्था अभिलेख संधारण ड्यूटी प्रणाली एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया साथ ही थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान अनुशासन समयपालन वर्दी की गरिमा एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का पालन सुनिश्चित करें उन्होंने साइबर अपराध महिला सुरक्षा यातायात प्रबंधन एवं अपराध नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया
अंत में थाना महुली परिवार की ओर से नव नियुक्त आरक्षियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार ने आशा व्यक्त की कि सभी आरक्षी पूरी निष्ठा ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करते हुए विभाग एवं जनपद का नाम रोशन करेंगे
Komentar

Tampilkan

  • थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में नव नियुक्त आरक्षियों का भव्य स्वागत बेहतर पुलिसिंग के दिए निर्देश
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज