पुलिस की बड़ी कामयाबी झपटमारी व छिनैती गिरोह के 2 शातिर अपराधी गिरफ्तार गांजा व नकदी बरामद
दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संत कबीर नगर - जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने झपटमारी और छिनैती की घटनाओं में शामिल दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध गांजा मोबाइल फोन नकदी मोटर साइकिल सहित कई सामान बरामद किए हैं साथ ही पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली टीम को 25 हजार रुपया नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है प्रभारी एसओजी और थाना मेंहदावल पुलिस की संयुक्त टीम ने मेंहदावल नौलखा मार्ग स्थित मुहिया पुल के पास से दो अपराधियों को गिरफ्तार किया पुलिस के अनुसार 23 मई 2026 को ग्राम अछिया निवासी इरशाद अहमद ने थाना मेंहदावल में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां घर के सामने बैठी थीं तभी बाइक सवार दो युवक पानी मांगने के बहाने आए और गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए मामले में थाना मेंहदावल पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी
गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मोहम्मद कामिल उर्फ अली निवासी सीधारीपुर थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर तथा मोहम्मद अहमद उर्फ अली उर्फ नाटे निवासी सुन्नीपुर थाना कोतवाली गोरखपुर के रूप में हुई है पूछताछ में अपराधियों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं और आर्थिक तंगी के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में घूम घूमकर झपटमारी छिनैती और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे अपराधियों ने बताया कि गोरखपुर शहर में अधिक सीसीटीवी कैमरे होने के कारण उन्होंने ग्रामीण इलाकों को निशाना बनाया पहचान छिपाने के लिए वे कैप पहनते और मुंह ढककर चलते थे विरोध होने की स्थिति में भागने के लिए अपने पास लाल मिर्च पाउडर भी रखते थे
पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि अपराधी ने अछिया गांव में महिला के गले से छीनी गई सोने की चेन को 25 हजार रुपए में बेच दिया था जिसमें से कुछ धनराशि खर्च कर दी गई जबकि शेष रकम बरामद की गई है अपराधी के कब्जे से 2 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा 4 मोबाइल फोन लाल मिर्च पाउडर एक पर्स चाभियों का गुच्छा 6 सिम कार्ड एक मोटर साइकिल और 10 हजार रुपया नगद बरामद किए गए हैं थाना मेंहदावल पुलिस ने बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है इनमें से एक अपराधी हत्या और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों में भी जेल जा चुका है इस सराहनीय कार्रवाई में एसओजी थाना मेंहदावल पुलिस एंटी थेफ्ट सेल तथा सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पूरी टीम के उत्साहवर्धन हेतु 25000 रुपया नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है