महुली पुलिस की कम्युनिटी पुलिसिंग पहल ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक गांवों की सुरक्षा व जरूरतमंदों की मदद पर जोर
दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संत कबीर नगर - थाना महुली पुलिस ने कम्युनिटी पुलिसिंग को मजबूत बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के उद्देश्य से ग्राम प्रहरियों चौकीदारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की बैठक में गांवों की कानून व्यवस्था सामाजिक सौहार्द एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के निर्देश पर आयोजित इस बैठक का नेतृत्व थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडे ने किया इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रहरियों से उनके अपने गांवों की वर्तमान स्थिति शांति व्यवस्था मूलभूत समस्याओं वृद्ध एवं असहाय व्यक्तियों की स्थिति तथा दिव्यांगजनों की आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की साथ ही ऐसे लोगों की पहचान कर तत्काल पुलिस को सूचित करने के निर्देश दिए जिन्हें प्रशासनिक अथवा पुलिस स्तर पर सहायता की आवश्यकता हो थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडे ने बैठक में विशेष रूप से ग्राम सुरक्षा एवं जनसहयोग की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस और ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय ही अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की सबसे मजबूत कड़ी है उन्होंने ग्राम प्रहरियों को निर्देशित किया कि गांवों में अकेले रह रहे वृद्धजनों दिव्यांगजनों निराश्रित एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की नियमित जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएं जिससे समय पर सहायता सुनिश्चित की जा सके
इसके अलावा थानाध्यक्ष ने संदिग्ध गतिविधियों बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही आपसी विवाद महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों तथा सामाजिक सौहार्द प्रभावित करने वाली किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया बैठक के दौरान ग्राम प्रहरियों की समस्याएं और सुझाव भी सुने गए तथा पुलिस और ग्रामीण समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया
महुली पुलिस ने भरोसा दिलाया थी दिलाया कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक विशेषकर वृद्ध दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए पुलिस सदैव तत्पर है कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से जनता और पुलिस के बीच