-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

वेब सीरीज "परगना" का मुहूर्त राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत ने किया

शुक्रवार, 8 मई 2026, मई 08, 2026 WIB Last Updated 2026-05-08T13:24:01Z
दैनिक शाक्य समाचार 
प्रमोद सिन्हा 

यश अजय फिल्म्स के बैनर तले बन रही बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज "परगना" के शुभ मुहूर्त अवसर पर लहुरी काशी के गांव बवाड़े में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर संगीता बलवंत राज्यसभा सांसद जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुंबई एवं अन्य स्थानों से आए फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों, तकनीकी टीम एवं अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पूरी टीम को वेब सीरीज की सफलता हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। यह जनपद गाजीपुर के लिए गर्व का विषय है कि इस वेब सीरीज के निर्माता अजय सिंह जी के साथ-साथ अनेक कलाकार भी गाजीपुर जनपद से जुड़े हुए हैं, जो स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का कार्य करेंगे।

वेब सीरीज के टाइटल सॉन्ग को मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में रजिस्टर्ड गीतकार एवं संगीतकार, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य तथा विश्व हिंदी परिषद राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य एवं विश्व हिंदी परिषद नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश के प्रभारी डॉ. अवधेश बिंद जी द्वारा लिखा गया है, जो इस वेब सीरीज को विशेष पहचान प्रदान करेगा।
फिल्म का शुभ मुहूर्त बवाड़े गांव में समाजसेवी बच्चा सिंह जी के यहां संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों, कलाकारों एवं आयोजकों को इस सफल आयोजन हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
Komentar

Tampilkan

  • वेब सीरीज "परगना" का मुहूर्त राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत ने किया
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज