दैनिक शाक्य समाचार
आकाश प्रताप सिंह
फैजगंज बेहटा (बदायूं): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फैजगंज बेहटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक अभियुक्त को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे दुन्दपुर पानी की टंकी के पास से पुलिस टीम ने सचिन पुत्र फूल सिंह, निवासी ग्राम ओरछी चौरहा, थाना फैजगंज बेहटा को धर दबोचा। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 20 पव्वे 'ट्राइगर गोल्ड' (प्रत्येक 200 मिली) अवैध शराब बरामद हुई।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना फैजगंज बेहटा में मु0अ0सं0 81/2026 के अंतर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम (60 A Act) के तहत मामला पंजीकृत किया है। गिरफ्तारी और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।