-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

फैजगंज बेहटा पुलिस ने चोरी के 4 आरोपियों को पकड़ा, पीतल के बर्तन और तेल सहित नकदी बरामद

रविवार, 3 मई 2026, मई 03, 2026 WIB Last Updated 2026-05-03T17:09:57Z
दैनिक शाक्य समाचार 
आकाश प्रताप सिंह
फैजगंज बेहटा बदायूं, 2 मई 2026।थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सामान और नकदी बरामद की है।
दो अलग-अलग तहरीरों पर दर्ज था मुकदमा

थाना फैजगंज बेहटा पर वादी वीरपाल पुत्र मिट्टू निवासी गनगौली की तहरीर पर मु0अ0स0 32/2026 धारा 305 बीएनएस और वादी आदित्य पुत्र सतीश चन्द्र निवासी राममोनी, कोतवाली चन्दौसी, संभल की तहरीर पर मु0अ0स0 79/2026 धारा 305 बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था!

औरछी चौराहे से हुई गिरफ्तारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बिसौली के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 मई 2026 को थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने औरछी चौराहा स्थित सृष्टि अस्पताल के पास से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी:
1. सचिन पुत्र समरपाल निवासी ग्राम पथरा, थाना चन्दौसी, जिला संभल
2. राजेश पुत्र सत्यवीर निवासी ग्राम औरछी, थाना फैजगंज बेहटा, जिला बदायूं
3. नन्हे पुत्र सत्यवीर निवासी ग्राम औरछी, थाना फैजगंज बेहटा, जिला बदायूं
4. 1 बाल अपचारी

बरामदगी:
आरोपियों के पास से 3 कनस्तर तेल, 2 थाली पीतल, 3 गिलास पीतल, 1 लुटिया पीतल, 1 परात पीतल, 3 चम्मच पीतल और 1510 रुपये नगद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर दोनों मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। सभी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी टीम: व0उ0नि0 नरेन्द्र कुमार, है0का0 राजीव कुमार, का0 विनीत कुमार और का0 अमित दागी।
Komentar

Tampilkan

  • फैजगंज बेहटा पुलिस ने चोरी के 4 आरोपियों को पकड़ा, पीतल के बर्तन और तेल सहित नकदी बरामद
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज