-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

थाना समाधान दिवस थाना महुली पर क्षेत्राधिकारी धनघटा एवं तहसीलदार धनघटा ने सुनी जनसमस्याएं

शनिवार, 9 मई 2026, मई 09, 2026 WIB Last Updated 2026-05-09T08:50:31Z
दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 
संत कबीर नगर - पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा के आदेश के क्रम में थाना महुली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र एवं तहसीलदार धनघटा राम जी राम की उपस्थिति रही समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए भूमि विवाद आपसी विवाद एवं अन्य समस्याओं के मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय द्वारा उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायत कर्ताओं के साथ संवेदनशील व्यवहार रखा जाए समाधान दिवस के दौरान थाना महुली के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आमजन को आश्वस्त किया गया कि उनकी समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है!
Komentar

Tampilkan

  • थाना समाधान दिवस थाना महुली पर क्षेत्राधिकारी धनघटा एवं तहसीलदार धनघटा ने सुनी जनसमस्याएं
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज