दैनिक शाक्य समाचार
दिव्य श्रीवास्तव
संत कबीर नगर - विकास खंड बेलहर कला के ग्राम पंचायत लोहरौली ठकुरई में शनिवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें अनिल कुमार त्रिपाठी एवं जिलाधिकारी आलोक कुमार ने ग्रामीणों से संवाद कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का फीडबैक लिया इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ब्लॉक प्रमुख तथा विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे चौपाल में पेंशन राशन कार्ड आयुष्मान कार्ड बेसिक शिक्षा आईसीडीएस स्वास्थ्य सेवाएं मनरेगा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन महिला सुरक्षा किसान फार्मर रजिस्ट्री निराश्रित महिला पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन समेत विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है उन्होंने अधिकारियों से संवेदन शीलता के साथ जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने की अपील की जिलाधिकारी आलोक कुमार ने चौपाल में प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर ही समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए उन्होंने जन सुनवाई व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर समाधान न हो सके तो तहसील ब्लॉक एवं जिला स्तर पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित जनसुनवाई में शिकायतों का समाधान कराया जाए
चौपाल के दौरान गांव की समस्या गांव में समाधान के सिद्धांत पर विभिन्न विभागीय अधिकारियों को गांव में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों की शेष फार्मर रजिस्ट्री शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए इसके साथ ही भारत की आगामी जनगणना 2027 एवं स्व गणना कार्यक्रम की जानकारी ग्रामीणों को दी गई सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालय आवास योजनाओं और ग्रामीण आजीविका मिशन से संबंधित विषयों पर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया!