-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

मनौना धाम फाउंडेशन के तत्वावधान में मनौना धाम के परम पूज्य महंत श्री श्री ओमेन्द्र महाराज जी के निर्देशानुसार आंवला नगर में निःशुल्क शीतल जल बितरण शिविर आयोजित किए गए।

अभयराज सिंह
शनिवार, 30 मई 2026, मई 30, 2026 WIB Last Updated 2026-05-30T16:11:02Z
दैनिक शाक्य समाचार 
राकेश सिंह 
आंवला/मनौना धाम:-श्री मनौना धाम फाउंडेशन के तत्वावधान में मनौना धाम के परम पूज्य महंत श्री श्री ओमेन्द्र महाराज जी के निर्देशानुसार आंवला नगर के सभी प्रमुख स्थानों पर भीषण गर्मी (नौतपा)को देखते हुए निःशुल्क शीतल जल बितरण शिविर आयोजित किए गए।इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस दौरान बिसौली रोड़ चुंगी पर मनौना धाम के प्रबंधक आर्येन्द्र सिंह चौहान व नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी मनोज गुप्ता ने फीता काटकर शीतल जल शिविर का शुभारंभ किया।नगर पुलिस चौकी पर हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक व दैनिक जागरण समाचार पत्र के स्थानीय संवाददाता राजेन्द्र वर्मा, दैनिक भास्कर से प्रदीप सक्सेना,दैनिक हिन्दुस्तान से राजेन्द्र कुमार,विधान केसरी से नगेन्द्र सक्सेना आदि पत्रकारों ने फीता काट कर शुभारंभ किया।आंवला रेलवे स्टेशन पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के पुत्र डाक्टर दुष्यंत सिंह लोधी ने फीता काट कर शुभारंभ किया,तहसील मुख्यालय पर सीओ आफिस के सामने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनेकपाल सिंह यादव, विष्णु पाल सिंह व महामंत्री अवनीश तिवारी ने फीता काट कर कार्यक्रम को शुरू कराया।
अलीगंज अड्डा पर पालिकाध्यक्ष सैय्यद आविद अली, मनौना धाम प्रबंधक आर्येन्द्र सिंह चौहान व अमर उजाला के स्थानीय संवाददाता शरद सक्सेना ने फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।पुरैना बस स्टैंड पर सभासद नवीन सिंह,व डां आर के वर्मा ने फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया,सरगम रिसॉर्ट पर नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी सूरजभान गुप्ता, एचडीएफसी व एक्सिस बैंक के मैनेजर व अन्य गणमान्य लोगों ने फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।स्टेट बैंक चौराहे पर स्टेट बैंक के मैनेजर व मनौना धाम के प्रबंधक श्यामेन्द्र सिंह चौहान, शिवनेन्द्र सिंह आदि गणमान्य लोगों ने फीता काट कर कार्यक्रम को शुरू किया। रोडवेज बस स्टैंड पर भाजपा नेता नत्थू लाल लोधी, देवेन्द्र सागर,डां इन्द्र पाल सिंह आदि गणमान्य लोगों ने फीता काट कर शीतल जल का वितरण शुरू कराया।
इस दौरान प्रभाकर शर्मा, दिनेश कुमार सिंह,गजेन्द्र सिंह,मुन्ना सिंह,कमर अली,रामबीर प्रजापति,अंकुर वर्मा, राजकुमार सिंह, संजय राजपूत,धीरेन्द्र सिंह तोमर,सिद्धार्थ चौहान,एडवोकेट मनोज कुमार सिंह,रामदुलार मौर्य, पंकज वर्मा,सीटू पाल आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Komentar

Tampilkan

  • मनौना धाम फाउंडेशन के तत्वावधान में मनौना धाम के परम पूज्य महंत श्री श्री ओमेन्द्र महाराज जी के निर्देशानुसार आंवला नगर में निःशुल्क शीतल जल बितरण शिविर आयोजित किए गए।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज